Chapter – 1
1. आदि में क्या था?
आदि में वचन था (1: 1)
2. वचन किसके साथ था?
वचन परमेश्वर के साथ था, (1: 1)
3. वचन क्या था?
और वचन परमेश्वर था। (1: 1)
4. क्या था उसमें?
जीवन (1: 4)
5. अंधेरे में क्या चमक गया?
प्रकाश (1: 5)
6. किस ने उन्हें परमेश्वर के सन्तान होने का अधिकार दिया, ?
यीशु मसीह (1:12)
7. व्यवस्था किसके द्वारा दी गई ?
मूसा के द्वारा (1:17)
8. अनुग्रह, और सच्चाई किस के द्वारा पहुंची।?
यीशु मसीह के द्वारा पहुंची। (1:17)
9. किसने कहा कि मैं तो जल से बपतिस्मा देता हूं;?
यूहन्ना (1:26)
10. किसने कहा कि मेरे बाद आनेवाला है, जिस की जूती का बन्ध मैं खोलने के योग्य नहीं।?
यूहन्ना (1:27)
11. पवित्र आत्मा से बपतिस्मा देनेवाला कौन है।?
यीशु (1:33)
12. नतनएल ने फिलेप्पुस से क्या कहा, ?
क्या कोई अच्छी वस्तु भी नासरत से निकल सकती है(1:46)
13. फिलेप्पुस ने नतनएल से क्या उत्तर दिया ?
चलकर देख ले।(1:46)
14. यीशु ने नतनएल को अपनी ओर आते देखकर उसके विषय में क्या कहा,?
देखो, यह सचमुच इस्त्राएली है: इस में कपट नहीं। (1:47)
15. नतनएल ने यीशु से कहा, तू मुझे कहां से जानता है?तब यीशु ने उस को क्या उत्तर दिया?
उस से पहिले कि फिलेप्पुस ने तुझे बुलाया, जब तू अंजीर के पेड़ के तले था, तब मैं ने तुझे देखा था। (1:48)
16. नतनएल ने यीशु को कैसे बुलाया?
नतनएल ने उस को उत्तर दिया, कि हे रब्बी, तू परमेश्वर का पुत्र है; तू इस्त्राएल का महाराजा है। (1:49)
17. यीशु और उसके चेलों को विवाह में कहाँ बुलाया गया था?
गलील के काना में (2: 1)
Chapter – 2
18. जब दाखरस घट गया, तो यीशु की माता ने उस से क्या कहा?
कि उन के पास दाखरस नहीं रहा। (2: 3)
19. उस की माता ने सेवकों से क्या कहा, ?
जो कुछ वह तुम से कहे, वही करना। (2: 5)
20. वहां यहूदियों के शुद्ध करने की रीति के अनुसार पत्थर के कितने मटके धरे थे?
छह(2:6)
21. यीशु ने गलील के काना में क्या प्रगट किया?
यीशु ने गलील के काना में पानी को दाखरस बनाकर अपना यह पहिला चिह्न दिखाकर अपनी महिमा प्रगट की (2:11)
22. यीशु ने पहली बार चमत्कार कहाँ किया था?
गलील के काना में(2:11)
23. किसने कहा मेरे पिता के भवन को व्यापार का घर मत बनाओ।?
यीशु (2:16)
24. यहूदियों ने यीशु से क्या कहा; ?
इस मन्दिर को बनाने में छियालीस वर्ष लगे हें, और क्या तू उसे तीन दिन में खड़ा कर देगा? (2:20)
Chapter – 3
25. फरीसियों में एक मनुष्य था, जो यहूदियों का सरदार था।उसका नाम क्या है?
नीकुदेमुस (3: 1)
26. किस ने कहा कि मैं तुझ से सच सच कहता हूं, यदि कोई नया जन्मे न ले , वह परमेश्वर का राज्य देख नहीं सकता?
यीशु (3: 3)
27. नीकुदेमुस ने किस से कहा, क्या वह अपनी माता के गर्भ में दुसरी बार प्रवेश करके जन्म ले सकता है?
यीशु से (3: 4)
28. परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
जब तक कोई मनुष्य जल और आत्मा से न जन्मे तो वह परमेश्वर के राज्य में प्रवेश नहीं कर सकता। (3: 5)
29. किसने कहा कि और कोई स्वर्ग पर नहीं चढ़ा, केवल वही जो स्वर्ग से उतरा, अर्थात मनुष्य का पुत्र जो स्वर्ग में है?
यीशु (3:13)
30. स्वर्ग में कौन चढ़ा?
यीशु (3:13)
31. परमेश्वर ने अपने पुत्र को संसार में क्यों भेजा?
परमेश्वर ने अपने पुत्र को जगत में इसलिये नहीं भेजा, कि जगत पर दंड की आज्ञा दे परन्तु इसलिये कि जगत उसके द्वारा उद्धार पाए।(3:17)
32. कौन शालेम के निकट ऐनोन में बपतिस्मा देता था?
यूहन्ना (3:23)
33. किस ने उत्तर दिया, जब तक मनुष्य को स्वर्ग से न दिया जाए तब तक वह कुछ नहीं पा सकता?
यूहन्ना (3:27)
34. किसने उससे कहा कि वह बढ़े और मैं घटूं?
यूहन्ना(3:30)
35. आत्मा कैसे देता है?
क्योंकि वह आत्मा नाप नापकर नहीं देता। (3:34)
36. पिता पुत्र से प्रेम रखता है, और उस ने सब वस्तुएं किसके हाथ में दे दी हैं?
पुत्र के (3:35)
37. जो पुत्र पर विश्वास करता है, उसको क्या मिलता है?
अनन्त जीवन उसका है;(3:36)
38. परमेश्वर का क्रोध किस पर है?
परन्तु जो पुत्र की नहीं मानता, वह जीवन को नहीं देखेगा, परन्तु परमेश्वर का क्रोध उस पर रहता है॥(3:36)
Chapter – 4
39. इतने में एक सामरी स्त्री जल भरने को आई: यीशु ने उस से क्या कहा?
मुझे पानी पिला। (4: 7)?
40. किसने कहा कि यदि तू परमेश्वर के वरदान को जानती, और यह भी जानती कि वह कौन है जो तुझ से कहता है; मुझे पानी पिला तो तू उस से मांगती, और वह तुझे जीवन का जल देता?
यीशु (4:10)
41. किस ने यीशु से कहा, हे प्रभु, तेरे पास जल भरने को तो कुछ है भी नहीं, और कूआं गहिरा है: तो फिर वह जीवन का जल तेरे पास कहां से आया?
सामरी स्त्री ने यीशु से कहा (4:11)
42. किस ने यीशु से कहा कि क्या तू हमारे पिता याकूब से बड़ा है, जिस ने हमें यह कूआं दिया?
सामरी स्त्री ने यीशु से कहा(4:12)
43. क्योंकि तेरे पाँच पति हो चुकी है, और जिस के पास तू अब है वह भी तेरा पति नहीं; यह बात किसने कहा था?
यीशु (4:18)
44. उद्धार किधर से आता है
उद्धार यहूदियों में से है। (4:22)
45. सच्चे भक्त पिता का भजन कैसे करनी चाहिए?
सच्चे भक्त पिता का भजन आत्मा और सच्चाई से करेंगे (4:23)
46. यीशु ने खुद को सामरी महिला के लिए कैसे प्रकट किया?
यीशु ने उस से कहा, मैं जो तुझ से बोल रहा हूं, वही हूं॥ (4:26)
47. सामरी महिला ने यीशु को कैसे संबोधित किया?
हे प्रभु, (4:11),भविष्यद्वक्ता (4:19), मसीहा (4:25)
48. शहर के इतने सारे सामरी लोग यीशु पर विश्वास क्यों करते हैं?
सामरी महिला की गवाही के कारण (4:39)
49. यीशु ने राजकर्मचारी के बेटे को कहाँ से ठीक किया?
गैलील (4:47)
Chapter – 5
50. यरूशलेम में भेड़-फाटक के पास एक कुण्ड है जो इब्रानी भाषा में क्या कहलाता है?
बेतहसदा (5: 2)
51. बेतहसदा तालाब में कितने ओसारे हैं?
पांच (5: 2)
52. बेतहसदा कुण्ड के बारे में क्या खास है?
क्योंकि नियुक्ति समय पर परमेश्वर के स्वर्गदूत कुण्ड में उतरकर पानी को हिलाया करते थे: पानी हिलते ही जो कोई पहिले उतरता वह चंगा हो जाता था चाहे उसकी कोई बीमारी क्यों न हो। (5: 4)
53. बेतहसदा में वहां एक मनुष्य था, जो कितने वर्ष से बीमारी में पड़ा था।
अड़तीस साल (5: 5)
54. बेतहसदा में पूल में पड़े बीमार आदमी को यीशु ने क्या कहा?
यीशु ने उस से कहा, उठ, अपनी खाट उठाकर चल फिर।(5: 8)
55. मृतक किसकी शब्द सुनता है?
परमेश्वर के पुत्र की शब्द (5:25)
56. परमेश्वर ने जीवन का अधिकार किसको दिया?
पुत्र को (5:26)

